Friday, January 7, 2011

yaadein mere bachpan ki

वो आज भी जिंदा है मेरा दोस्त सागर! उसका बाप ता-उम्र पाकिस्तानी जेलों में सड़ता रहा और मेरा, मुझे पैदा कर फ़ौज में ऐसा गया कि फिर कभी आया ही नहीं ! गाँव के यार अमूमन नंग-धड़ंग ही घुमते उन दिनों! सागर कब समलैंगिक हो गया मुझे पता नहीं था चला ! और फिर चौदह पन्द्राह साल कि उम्र तक आते आते वो मुझे भी रतन टेलर कि दूकान के पिछवाड़े लेजाने कि तिकड़में लड़ाता...पर चूंकि वो पांचवी में ही दो बार फेल हो, स्कूल छोड़ चुका था सो मैं स्कूल निकल जाता और इस तरह मैं उससे, रतन टेलर से अपना पिछवाड़ा बचने में कामयाब रहा ! खैर जिस दिन का ये किस्सा है उस दिन मैं और सागर पास पड़ती नहर से पकड़ी मछलियाँ शहर बेच कर घर आ रहे थे ! सोचा कि रास्ते में पड़ते कोम्पनी बाग़ (अब राम बाग़) में से गुजरेंगे और वहां टेनिस खेलती किरण, कविता पिशोरिया कि नंगी टांगें,जांघे देखेंगे (ज़मीन पे लेट जाते और टेनिस कोर्ट के नीले परदे उठा कर नज़ारा देखते ) ! किरण पिशोरिया आज कि किरण बेदी हैं !








पर उस दिन हम दोनों कि लाटरी लगनी थी सो लग गयी ! जैसे ही वि.जे हस्पताल कि सड़क क्रॉस कि, कि एक स्कूटर सवार धड़ाम से गिरा, स्लिप होकर ! दाड़ी वाला मुछढ़ ! हम दोनों भागे , उठाओ तो उठे ना ...नीम-बेहोश , दांतों से खून रिस रिस कर दाढ़ी में, जहाँ एक टूटा दांत अटका हुआ था ! हमने उसको , उसके स्कूटर को खींच-खूंच कर सड़क किनारे लगाया ! अचानक मैंने देखा कि सागर मेरी ओर देख रहा है ! मैंने उसकी नज़र "पढ़" ली ! सो ज़ख़्मी मुछढ़ को हस्पताल पहुँचाने से पहले हम उसका बटुआ , चांदी कि मुंदरी (अंगूठी) , रिस्टवाच, बूट "साफ़" चुके थे , वहीँ कोम्पनी बाग़ कि झाड़ियों में छुपा चुके थे !







पास ही हस्पताल का गेट और इमरजेंसी , वहां जमा कराया तो पूछताछ भी हुई ! एक नर्स बीबी हम पर इतनी फ़िदा और लोटपोट, "कितने चंग्गे लड़के ने"! अब तक उस ज़ख़्मी को होश आ चुका था और हम दोनों के होश फाख्ता हो रहे थे कि घड़ी, पर्स का अब पता चला कि अब ! खैर उसने घर का पता बताया , फोन किया गया ! उन दिनों काले काले फोन हुआ करते थे घुमाने वाले !



सागर ने फिर मेरी तरफ देखा ! हमने मिनमिनाते हुए लोटपोट नर्स बीबी को कहा कि हमारा गाँव बहुत दूर है हम को जाना चाहिए , "हाँ पुत्तर , हाँ पुत्तर तुम जाओ , अब ये ठीक हैं, और इनके रिश्तेदार भी आ रहे "!







अब हम दोनों सीधे उन झाड़ियों में लपके ! बटुए में से 86 रूपये निकले ( बहुत ज्यादा रकम सन '67 के हिसाब से ) ! हम दोनों ने रिक्शा लिया , आटा, कडवा तेल सरसों का, चीनी, चा-पत्ती , बेसन, डालडा, चने किंया दालें यानी दो महीनों का राशन खरीदा ! कुछ दिनों के बाद वो चांदी कि मुंदरी भी सतारह रूपये में बेच दी , हम दोनों ने उसदिन दरबार साहेब के पास छकक कर पूरी-छोले और लस्सी खाए, घर भी लेकर आये !







उस शाम दो बातें हुईं, दोनों को देर से आने के लिए मार नहीं पड़ी , इतना राशन देख कर हम दोनों कि माएं हमारी बलाएं लेती नहीं थी थक रही



दूसरी बात कि हम किरण , कविता पिशोरिया कि नंगी टांगें , जांघें नहीं देख सके !

Wednesday, May 12, 2010

जिन्हें नाज़ है हिंद पर वो कहाँ हैं ....

अपने ब्लॉग पर देर के बाद लौटना भी लौटने जैसा नहीं होता ...सामने स्क्रीन कि सफेदी आप को घूरती है , कहे, अनकहे दोनों को उकसाती है ...लफ्ज़ लरज़ने लगते हैं , उनके अर्थ अजीबोगरीब अफसानों को कुरेदने लगते हैं जो ज़ेहन ही में कहीं गुम से गये होते हैं ...चलो खैर ! इन दिनों ऐसे लोगों से ज़्यादा मिलना हुआ जो I am proud of my country जैसे मुहावरे के काफी दीवाने लगे !

सोचने लगा अपने देश पर नाज़ कैसे करते हैं हम , क्या होता है नाज़ करना देश पर ?

एक खबर पढ़ी कि महान भौतिकशास्त्री स्टीफन हॉकिंग को जो तमगा देना था उसको पहले अन्तरिक्ष में भेजा गया, वापिस लाया गया , फिर उनको नवाज़ा गया !

दूसरी खबर जो पढ़ी वह थी कि 350 साल पुराने, सेब के 'उस' पेड़ कि छाल का एक छोटा सा टुकड़ा भी अन्तरिक्ष में भेजा जायेगा , जिस पेड़ से गिरते सेब ने Newton महोदय को गुरुत्वाकर्षण कि ओर उत्प्रेरित किया था !

इसके ठीक विपरीत, अपने देश में रविन्द्रनाथ टैगोर जी का Nobel medal चुरा लिया जाता है ,

बापू जी का चश्मा इतनी बार चोरी हो जाता है कि असल नकल कि पहचान मुश्किल ,

भगत सिंह का खटकड़ कलां स्थित मयूज़ियम कि हालत वैसी ही खस्ता जैसी हमारी सड़कों मोहल्लों गलिओं कि !

जितनी बड़ी बड़ी सुपर मौल्ज़ बन रही हैं कोई भी बाहर पेड़ नहीं लगती, सारी कि सारी जगह पार्किंग के लिए चाहिए !

हम विदेशों में holidays मनाने जाते हैं वहां तो सड़कों पर नहीं मूतते, थूकते ,कचरा नहीं फेंकते , उनके नदी नालों में गंदगी नहीं डालते...पर अपने यहाँ यह सब खुल्लेआम है ....14000 लड़कियों को रोजाना मारना ही मारना !

बहुत कुछ और भी है लिखने कहने को पर आप थोड़े लिखे को ज़्यादा समझना जी और अपना कुशलक्षेम देते रहना जी अपने देश पर नाज़ करते हुए !

"जिन्हें नाज़ है हिंद पर वो कहाँ हैं "

_साहिर .

Friday, January 29, 2010

WE NEVER LEARN HERE, DO WE ???

Oh ! am coming back to my blog after a long long time...wonder where my friends that I made here are... what happened to their lives during this interim...what all have they done ...guess all that will come slowly and surely...as they say que sera sera !
Tell you what all happened out there in the world far n around me all this while...not that you don't know , but out of all that , what touched me, bothered and saddened me.
Let me begin with my favorite line, " I am not a pessimist at all and am a doer... not a preacher, player of words".
okay here I go about what all touched/saddened me all these months :
* the moment man found hint of water on the moon, he hurled a bomb to find out which put
him in bad light viz a viz earth's nearest neighbour our chandamama...we never bomb our
neighbour's home to 'findout' if he/she has anything useful for us. Moon has always been
associated with man's romanticism, lovely stories, poems and the folklore,
* World Bank (WB)announced that it will give us 3 to 6 billion dollars to clean Ganga , which acc- ording to hindoo mythology emanat(ed) out of Lord Shiva's hair .
Now we know that anyone who (WB) gives something like 4, 5 or 6 billion dollars to clean our
shit and sewer, will IMPOSE some conditions or may be 'eyeing' our glaciers (water)
without 'bombing' it, (the way they did in Iraq for its oil).
* I find this funny that WE CONVERT GANGA into a SEWER and WORLD BANK cleans it, I
find this unacceptable too.
* Our water resources/rivers are already so very polluted still we go around 'immersing' P O P
religious idols (moorties), lakhs of them on Durga pooja or Makar Sakranti.

well these were the 'things' that made me sad apart from the fact that on this Diwali ALSO we burnt more crackers than the previous one...WE NEVER LEARN YOU SEE.

(you can visit me on my Facebook also)

Sunday, October 4, 2009

हम लोग ?

अकेले कलकत्ता में पाँच हज़ार से ज़्यादा मूर्तियाँ जलमग्न कर दी गयीं। वहां , देश में अन्य स्थानों में कितनी नदियाँ, नहरें तालाब आदि एक बार फिर हमने बेशर्मी से प्रदूषित किए, जल स्त्रोत गंदे किए ।
और फिर लाखों टन खेत्री , घर घर उगी , फ़ेंक दी गई । काश उसे और उग लेने दिया जाता। कुछ दाने दुनके ही मिल जाते। पता चल जाता की मुठी भर अनाज के दाने कितना पानी मांगते हैं । खेत्री उगने का गणित तो 9 ग्लास तक रहा, यानि एक ग्लास प्रतिदिन यानि करोडों ग्लास पीने का पानी मिटटी मिटटी हो गया ,धर्म विजयी हुआ , हम धन्य हुए .
रामलीलाओं में शूर्पणखा की नाक काटे जाने वाला सीन फिर से तालियाँ लपेट कर ले गया , नाक कटवाने वाले अभिनेता को इस बार भी किसी ने कोई दस, पचास या सौ का नोट नही थमाया । उसकी नाक काटने वाले की तो बल्ले बल्ले होती रही हमेशा की तरह,
देखने में आ रहा है की गली , मोहल्लों, पार्कों के लिए रावण और उनके आजू बाजू वाले अब छोटे छोटे साइज़ में
बिकने लग पड़े हैं.
हाथरस की रामलीला में जब बजरंगबलि जी ने अपनी छाती फाड़ कर दिखाई तो मेड इन चाइना की जगमग लड़ियों में से अपने राम सीता की जोड़ी काफी चकाचौंध व् तालियाँ पैदा कर गयीं , दुश्मन देश को छाती से लगाने की परम्परा है न ।
इस बीच हरियाणा पंजाब वृहित्र उत्तरी भारत में ललनाओं , मुटियारों को पैदा होते ही मार देना "बादस्तूर" जारी है सुनने , जानने में आ रहा है की प्रतिदिन लगभग 11000 कन्या/भ्रूण हत्याएं सुनियोजित "तौर तरीकों " से की जा रही हैं ।
चलो यह भी अच्छा ही है
जिस मुस्लिम जगत पर हम सब हँसते , छीटाकशी करते रहे है की एक एक मुस्लमान चार चार
पत्त्निया रखता है, अब ऐसा वक्त भी देखने वाले हैं जब इधर द्रौपदी युग का सूर्योदय होने को है ।
एक एक ब्याहता के यहाँ तीन तीन चार चार पति ।
लड़किया सचमुच में राज करेंगी और
पुरूष ने सैंकडों वर्षों से उस पर जो ज़ुल्म किए हैं, षडयंत्र रचे हैं उसका खामियाजा सामने आने को है।

(with my apologies to our rivers, rivulets, ponds, lakes and talaabs).
----------------------------------------------------------------

And amidst all this :

I visited some very fancy (airconditioned) institutions (fancy schools,colleges)
everywhere , everyone gave the same answer to :
which is the most poisonous snake in the world ?
ANACONDA SIR..
POOR BLACK MAMBA and KING COBRA.
and poor teachers who give a damn NOW A DAYS.

Monday, June 22, 2009

Remembering Halina Posviatovska



कितने दिनों से इस कवियित्री की, उसकी कविताओं की याद आ रही थी. पियूष दईया मेरे पुराने मित्र जो आजकल ललित कला अकादमी में संपादक हैं, को भी तंग किया की 'भेजो ना हालीना की कवितायेँ ..." उधर से भी चुप्पी, खैर...
क्यों ढूँढ़ते हैं हम अच्छी कवितायेँ, कहानिया? क्यों जाते हैं सुंदर अजीबोगरीब जगहों , पहाडों पर? कभी किन्ही कुहासों, धुन्दों में खो सा जाने का मन क्यों होता है भला ?
क्यों इन सभी को हम बाहर ढूँढ़ते हैं जबकि मृगकस्तूरी की तरह यह सब हमारे भीतर मौजूद रहते हैं,


यह मेरा कौन सा मन है
जिसे मैं अपना कोई और ही मन मान रही हूँ ?
(मेरी प्रिये कवियित्री की पंक्तियाँ ) ।



चलिए इन बातों से फिर कभी कतरा कतरा भरेंगे ख़ुद को , अभी हालीना की कविता आपके साथ सांझी की जाए :

यह मेरी अन्तिम कविता है
तुम्हारे लिए ,
अब और नही लिखूंगी,
मैंने कहा।

और चिठ्ठी को ticket लगा कर बंद कर दिया ।
अपने उस चौकोर दिल को
पोस्ट बॉक्स में गिरा दिया।
अब लोग
उस पोस्ट बॉक्स के गिर्द अक्सर घूमते

और पूछते रहते हैं :

"क्या कोई चिडिया घुस गई है
पोस्ट बॉक्स के अन्दर ?
क्योंकि उसके पंख लगातार हिल रहे हैं
और लगता है की वो गा रही है "।




( हालीना पोस्विअतोव्सका )
1935-1967



Saturday, June 20, 2009

कई बार हमें अनचाही यात्राओं पे निकलना पड़ता है ... गुज़रे दस दिन मै भी सड़कों , गलियों, पगडंडियों , पहाड़ी रास्तों पे रहा । जो कुछ देखा सुना या जाना वो ही दर्ज करने का इरादा है :

शहरों में से गुजरो तो गंदगी का आलम. कचरे की शक्ल में प्लास्टिक ,प्लास्टिक ग्लास , प्लेट्स (मर्रिज पैलेस का गंद ) ,फ्रिजों कम्प्यूटरों मोब्यइलों का कचरा , सीडी , गत्ते वगैरा वगैरा ।

शहरों से बाहर निकलो तो कचरा गायब होता जाता है ,

गावों के पास सब साफ़ सुथरा ,सिर्फ़ रूड़ी यानि गोबर भूसा , इधर उधर उड़ता कोई प्लास्टिक का लिफाफा ,निपट अकेला ...उपहासजनक !!

और हम शहरवासियों को सफाई का कितना गुमान रहता है ...जबकि हम गंदगी फैलाने में माहिर ,बेहद गंदे ।

..............................


बहुत सारे मंदिरों में घूमा .वहां पाया की हमारे देवी देवता तो हीरों ,जवाहरातों सोने चांदी के आभूषणों के बिना बनाये ही नहीं जाते ।

मूषक ,गौ माता भी आभूषणों से लदे फदे जबकि जीती जागती जिंदा गौ माता हम शहर वासियों द्वारा फैंकी गंदगी

खाने को मजबूर ,मूषक की बात छोड़ देते हैं ।

मंदिरों की बात छोड़ ,हमारे कैलेंडरों पर भी जो देवी देवता छापे जाते हैं सब के सब मुकुटों आभूषणों से लदे फदे ।

बेशक महमूद गजनी हमें बार बार लूटता रहा ...

बेशक आजकल किसानों द्वारा आत्महत्या की खबरें शहरवासियों को बकवास लगती हैं .


..................................



एक विख्यात इंजीनियरिंग कॉलेज में स्नातकोत्तर विद्यार्थिओं को भाषण देने का आमंत्रण था । आदतानुसार भाषण से पहले अकेला कॉलेज के विशाल परिसर में घूमने निकल पड़ा । सुंदर सी जगह पर महंगे वाटर कूलर के पास कुल २२ गमले पड़े देखे ...सभी में पोधे सूखने कुम्लाहने की कगार पर ।

पास में युवा लड़के लड़कियां , भारत के भावी इंजिनियर ,एम्.बी.ऐ ......

मैंने जानबूझ कर पुछा "कौन से फूल हैं इन में ",

"पता नहीं सर", बहुत सारी मुस्कुराहटों ने जवाब दिया ।

"आप इन में पानी नहीं दे सकते ? कूलर तो पास में ही है मैंने कहा ।

"यह हमारा काम नहीं सर ", मुस्कुराहटें और भी घनी हो उठीं ।

........

ज़ाहिर है की उस दिन मुझे अपना लेकचर पूरा का पूरा बदलना पड़ा ।